एमआईजी थाना क्षेत्र के स्वर्ण बाग कालोनी में रहने वाले मोहसीन पिता कालू खान उम्र 38 को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने युवा को मृत घोषित कर दिया। इस मामले में अब एमआईजी पुलिस इस संदिग्ध मौत की जांच कर रही है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पता पड़ेगा कि मृत्यु कैसे हुई है, अभी पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 30 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



