मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

सुपर मनी ऐप से लाखों का अनधिकृत ट्रांजेक्शन

गांधी नगर थाना क्षेत्र में ऑनलाइन ट्रांजेक्शन ऐप के जरिए एक युवक के साथ वित्तीय धोखाधड़ी का एक बेहद ही अजीब और गंभीर मामला सामने आया है। यहाँ एक अज्ञात…

गांधी नगर थाना क्षेत्र में ऑनलाइन ट्रांजेक्शन ऐप के जरिए एक युवक के साथ वित्तीय धोखाधड़ी का एक बेहद ही अजीब और गंभीर मामला सामने आया है। यहाँ एक अज्ञात जालसाज ने फरियादी की बिना जानकारी सहमति और अनुमति के उसके सुपर मनी ऐप खाते का उपयोग करते हुए कई अनधिकृत क्रेडिट और डेबिट ट्रांजेक्शन कर डाले। इस अज्ञात वित्तीय हेरफेर के कारण पीड़ित को गंभीर आर्थिक नुकसान के साथ-साथ मानसिक प्रताड़ना का भी सामना करना पड़ रहा है। गांधी नगर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार,फरियादी पंकज पिता लखनसिंह विश्वकर्मा निवासी नया बसेरा ने थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित पंकज ने पुलिस को बताया कि गत 6 जुलाई को उनके ‘सुपर मनी ऐप' के जरिए उनकी अनुमति के बिना कई संदिग्ध लेन-देन किए गए। इस दौरान उनके बैंक खाते में यूपीआई के माध्यम से अलग- अलग किस्तों में करीब 1 लाख 14 हजार रुपये की संदिग्ध राशि क्रेडिट यानी जमा हुई। पंकज के अनुसार, इस कुल क्रेडिट राशि में से केवल 11 हजार 168 रुपये की राशि ही उनकी पत्नी की वैध कमाई की थी, जबकि बाकी के पैसे उनकी जानकारी के बिना बाहर से ट्रांसफर किए गए थे। हैरान करने वाली बात यह है कि इस संदिग्ध राशि के जमा होने के साथ ही खाते से अनधिकृत रूप से डेबिट ट्रांजेक्शन भी शुरू हो गए। बिना ओटीपी या सहमति के हुए इस हेरफेर से घबराए पीड़ित ने तुरंत बैंक और पुलिस से संपर्क साधा। गांधी नगर पुलिस ने फरियादी पंकज की शिकायत पर मामला दर्ज कर बैंक खातों की डिटेल और ट्रांजेक्शन हिस्ट्री खंगालना शुरू कर दी है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 15 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें