सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

सुनसान मकान से जेवर और नगदी उड़ाए

परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के कुलकर्णी का भट्टा इलाके में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए चांदी की ज्वेलरी और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। फरियादी जब…

परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के कुलकर्णी का भट्टा इलाके में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए चांदी की ज्वेलरी और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। फरियादी जब शहर से बाहर गए हुए थे, उसी दौरान अज्ञात बदमाश घर में घुसे और अलमारी खंगालकर रफूचक्कर हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, कुलकर्णी का भट्टा निवासी लालराम पिता मिश्रीलाल लाहोरिया ने परदेशीपुरा थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। फरियादी ने बताया कि वह किसी काम से उज्जैन गए हुए थे। जब वे वापस लौटे और घर के अंदर पहुंचे, तो अलमारी खुली पड़ी थी और सामान अस्त-व्यस्त था। पड़ताल करने पर अलमारी में रखी एक जोड़ी चांदी की पायल, तीन बिछिया और 19,500 रुपये नगद गायब मिले। फरियादी के अनुसार उनके पास उक्त जेवरातों के बिल उपलब्ध नहीं हैं। पीड़ित का आरोप है कि उनकी गैरमौजूदगी में कोई अज्ञात बदमाश चोरी की नीयत से घर में दाखिल हुआ और नकदी व जेवर चुराकर फरार हो गया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 26 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें