सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

लसूडिया थाना क्षेत्र के हाईवे सेरेनसिटी में चोरी की एक वारदात सामने आई है। अज्ञात बदमाशों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए मुख्य द्वार का ताला तोड़ा और…

लसूडिया थाना क्षेत्र के हाईवे सेरेनसिटी में चोरी की एक वारदात सामने आई है। अज्ञात बदमाशों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए मुख्य द्वार का ताला तोड़ा और घर के अंदर दाखिल हो गए। चोरों ने कमरे में रखी अलमारी के ताले चटकाकर उसमें रखे सोने- चांदी के कीमती आभूषण, 45 हजार रुपये नकद और एक मोबाइल फोन चोरी कर लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित की शिकायत पर लसूडिया थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लसूडिया पुलिस के अनुसार, वारदात हाईवे सेरेनसिटी बिज्जू खेड़ी, इंदौर स्थित फरियादी लखन पिता उमराव सिंह पोरवाल के मकान में घटित हुई। फरियादी ने पुलिस को बताया कि

ताला तोड़ा और बेखौफ होकर अंदर प्रवेश

स्वामी मुद्रक प्रकाशक, महेश मूंगड़ द्वारा मूंगड़ पब्लिकेशन 242-43, जवाहर मार्ग, राजमोहल्ला चौराहा, इन्दौर (म.प्र.) से मुद्रित एवं प्रकाशित। किया। इसके बाद बदमाशों ने बेडरूम में रखी अलमारी को खंगाला और उसमें रखे सोने व चांदी के पुराने इस्तेमाल किए जाने वाले जेवरात, एक मोबाइल हैंडसेट तथा अलमारी में रखी 45,000 रुपये की नकद राशि चुराकर रफूचक्कर हो गए। घर लौटने पर जब पीड़ित ने मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ देखा और अंदर सामान अस्त-व्यस्त पाया, तो उनके होश उड़ गए। अलमारी से नकदी और सोने-चांदी के आभूषण गायब देखकर उन्होंने तुरंत लसूडिया पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही लसूडिया थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। फरियादी लखन पोरवाल की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस कॉलोनी परिसर और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि संदिग्धों की पहचान कर आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 9 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें