मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी,जेवरात और नकदी समेट ले गए चोर

कनाड़िया थाना क्षेत्र के कैलिफोर्निया सिटी एक्सटेंशन में अज्ञात बदमाशों द्वारा एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए चोरों ने मकान का ताला तोड़कर अंदर रखी अलमारी से सोने-चांदी के…

कनाड़िया थाना क्षेत्र के कैलिफोर्निया सिटी एक्सटेंशन में अज्ञात बदमाशों द्वारा एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए चोरों ने मकान का ताला तोड़कर अंदर रखी अलमारी से सोने-चांदी के कीमती जेवरात और 15 हजार रुपये नकदी पर हाथ साफ कर दिया। मकान मालिक की शिकायत पर कनाड़िया थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, कैलिफोर्निया सिटी एक्सटेंशन निवासी फरियादी राजेश पिता रतनलाल डोडिया ने कनाड़िया थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। फरियादी ने बताया कि अज्ञात चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर अवैध रूप से प्रवेश किया और अलमारी में रखे 2 सोने के पेंडल, 1 मंगलसूत्र, 1 जोड़ी झुमकी, 1 चांदी का कमर का छल्ला, 1 चांदी की चेन, 3 जोड़ी बिछिया, 3 जोड़ी पायल, 1 चांदी का सिक्का और लगभग 15 हजार रुपये नगद चुराकर फरार हो गए।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 21 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें