सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी

इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र के ग्राम जाखिया स्थित एक बंद मकान पर धावा बोलते हुए चोरों ने मकान का ताला तोड़कर भीतर रखी अलमारी के लॉकर से सोने-चांदी के बहुमूल्य…

इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र के ग्राम जाखिया स्थित एक बंद मकान पर धावा बोलते हुए चोरों ने मकान का ताला तोड़कर भीतर रखी अलमारी के लॉकर से सोने-चांदी के बहुमूल्य आभूषण और दस हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित गृहस्वामी की शिकायत पर बाणगंगा थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, फरियादी कमलसिंह पिता नाथुराम केमखुरिया निवासी प्रीमियम पैराडाइज, ग्राम जाखिया ने थाने पहुंचकर चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि अज्ञात आरोपी ने उनके मकान के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद कमरे में रखी अलमारी के लॉकर का ताला चटकाकर उसमें रखे 4 चांदी की चूड़ी, 2 चांदी के कड़े, 3 चांदी की चेन, 1 सोने की नथ, 1 जोड़ चांदी की बिछिया, 1 जोड़ सोने की बाली, 4 नग चांदी की पायल, 1 जोड़ सोने के टॉप्स और 10,000 रुपये नकदी चुराकर ले गया। घर लौटने पर जब फरियादी ने ताला टूटा देखा और अलमारी का सामान बिखरा पाया, तो चोरी की वारदात का पता चला। फरियादी की रिपोर्ट पर बाणगंगा थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 30 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें