संयोगितागंज थाना क्षेत्र में चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है। दोनों के पास से करीब 25 लाख के सोने एवं चांदी के आभूषण बरामद किए गए है। मिली जानकारी के अनुसार 10 अगस्त को पारसी मोहल्ला में सूने मकान में चोरी का मामला सामने आया था। मकान मालिक शादी समारोह में शामिल होने बाहर गए थे, इसके बाद जब लौटे तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है और अंदर रखे जेवरात गायब है। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य के आधार पर जानकारियां जुटाई और आरोपी रोहित उर्फ झूला और चंदन को गिरफ्तार किया है।
ठिकाने से बरामद हुए सोने-चांदी के जेवर- पूछताछ और
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि चोरी किए गए जेवर नेमावर रोड के पास एक ठिकाने पर छिपाकर रखे गए थे। पुलिस ने वहां दबिश देकर चोरी का माल बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से करीब 100 ग्राम सोने और ढाई किलो चांदी के आभूषण मिले हैं। बरामद जेवरों की कुल कीमत 25 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 29 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



