शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
Gold Silver Rate Today 27 November 2026: निचले स्तर से 2 दिन में चांदी ₹15,030 और सोना ₹6,145 चढ़ा इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू
अपराध

सूदखोरों से तंग आकर युवक ने की थी खुदकुशी, 5 पर केस दर्ज

कमाया हुआ सारा पैसा ब्याज में ऐंठ लेते थे आरोपी, बाइक गिरवी रखकर मिली रकम भी छीनी, जहर पीकर दी थी जान

इंदौर। तिलक नगर थाना क्षेत्र में आत्महत्या के एक मामले में पुलिस ने मर्ग जांच के बाद बड़ा कदम उठाया है। सूदखोरों की प्रताड़ना से तंग आकर जहर खाने वाले व्यक्ति की मौत के मामले में पुलिस ने 5 सूदखोरों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, ग्राम पिपलियाहाना निवासी जितेंद्र पिता देवराम पांडेय, (49) ने बीती 9 अप्रैल को कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली थी। मामले की जांच में सामने आया कि मृतक ने अलग-अलग कामों के लिए आरोपी संजू उर्फ संजय निवासी दीपक नगर, सुनील मालवीय निवासी श्रीजी वैली, बिचौली मर्दाना, निकेश इंगले निवासी स्कीम नंबर 54,सुरेश खाती निवासी पिपलियाहाना गांव और लालू निवासी शांति नगर, मूसाखेड़ी से रुपये उधार लिए थे। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी जितेंद्र से भारी-भरकम ब्याज वसूल रहे थे और उसे लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। मृतक जो भी पैसा कमाता था, आरोपी ब्याज के नाम पर उससे छीन लेते थे। कर्ज चुकाने के लिए जितेंद्र ने अपनी मोटरसाइकिल तक गिरवी रख दी थी, लेकिन घटना वाले दिन आरोपी गिरवी से मिले रुपये भी उससे छीन ले गए। इसी बात से क्षुब्ध और परेशान होकर जितेंद्र ने जहर खा लिया था। तिलक नगर पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 2 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें