इंदौर। लसूड़िया थाना क्षेत्र स्थित सेटेलाइट जंक्शन कॉलोनी में रहने वाले एक 30 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान शिवलेश मिश्रा के रूप में हुई है, जो बीएसएनएल में कार्यरत थे। मकान मालिक दिग्विजय सिंह के अनुसार, कल शाम शिवलेश अचानक घर के भीतर गिर पड़े थे। स्थिति बिगड़ते देख उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस फिलहाल मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 11 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



