सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

कैफे में बैठे युवक की अचानक बिगड़ी तबीयत, मौत

भंवरकुआं थाना इलाके में भोलाराम उस्ताद मार्ग के एक कैफे में बैठे एक युवक की अचानक तबीयत बिगड़ने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कैफे से बेहोशी की हालत…

भंवरकुआं थाना इलाके में भोलाराम उस्ताद मार्ग के एक कैफे में बैठे एक युवक की अचानक तबीयत बिगड़ने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कैफे से बेहोशी की हालत में अस्पताल ले जाए जाने पर चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है और मौत के वास्तविक कारणों की जांच शुरू कर दी है।

लोकनायक नगर निवासी 25 वर्षीय यश पिता हरीश भोलाराम उस्ताद मार्ग स्थित एक कैफे में बैठे हुए थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे अचेतन अवस्था में नीचे गिर पड़े। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वहां मौजूद लोग और परिचित तुरंत उन्हें लेकर नजदीकी अस्पताल पहुंचे, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 10 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 10 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 12