शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
अपराध

©’जैन में मस्जिद का हिस्सा तोड़ने के विरोध में पथराव

मस्जिद में घुसने का प्रयास, नारेबाजी सैकड़ों पुलिसकर्मी तैनात पुलिस ने आंसूगैस छोड़ी, महिला थाना प्रभारी घायल

©’जैन में मस्जिद का हिस्सा तोड़ने के विरोध में पथराव

उज्जैन में सिंहस्थ के लिए सड़क चौड़ीकरण के तहत शाही मस्जिद का एक हिस्सा तोड़े जाने को लेकर बवाल बढ़ गया। कल रात को मुस्लिम समाज के हजारों लोग यहां पहुंचे थे। आज सुबह मुस्लिम समाज के एक गुट ने मस्जिद का हिस्सा तोड़ना शुरू किया तो मुस्लिम समाज के दूसरे गुट ने यहां पथराव शुरू कर दिया। इस पथराव से महिला थाना प्रभारी पुष्पा पांचाल घायल हो गईं। पथराव के बाद पुलिस ने भी आंसूगैस छोड़कर उपद्रवियों को खदेड़ने का प्रयास किया। आंसूगैस के बाद भी भीड़ पथराव करती रही। शाही मस्जिद को तोड़ने के विरोध में मुस्लिम महिलाओं ने नाका नंबर 5 पर चक्का जाम कर दिया। बड़ी संख्या में महिलाएं सड़क पर बैठ गईं।

उज्जैन में सिंहस्थ के लिए सड़कें चौड़ी की जा रही हैं। इसके लिए कई धर्म स्थल हटाए जा चुके हैं, लेकिन शाही मस्जिद को तोड़ने का मुस्लिम समुदाय विरोध कर रहा है। आज सुबह यहां बैरिकेडिंग कर बड़ी तादाद में पुलिसकर्मी तैनात किए गए और सैकड़ों मुस्लिम भी यहां पहुंच गए। इनमें से कई ने मस्जिद में घुसने का प्रयास किया और नारेबाजी की। कल रात को भी मुस्लिम समुदाय के हजारों लोग यहां पहुंचे थे, बाद में प्रशासन ने मुस्लिम समुदाय के लोगों से बात कर सहमति बनाई। मुस्लिम समाज ने कहा कि वह मस्जिद के हिस्से को खुद हटाएगा। आज सुबह मुस्लिम समाज के लोग मस्जिद का हिस्सा खुद हटाने के लिए हथौड़ा, छैनी और अन्य औजार लेकर पहुंचे। जिसका विरोध करते हुए 100 से अधिक लोगों ने शाही मस्जिद के क्षेत्र में जबरन प्रवेश करने का प्रयास किया। इनमें कुछ महिलाएं भी शामिल थीं। इस दौरान नारेबाजी भी की गई। बाद में भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया। पुलिस ने आंसूगैस छोड़ी इसके बावजूद भीड़ पथराव करती रही। एक तरह से मुस्लिम समुदाय यहां दो गुटों में बंटा नजर आया। इस मामले में हाईकोर्ट की इंदौर बैंच में सुनवाई होना है। ज्ञात रहे कि कल मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने हाथ से अपना मकान तोड़ने की शुरुआत की थी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 28 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें