यातायात निरीक्षक राजू सावले व टीम को यशवंत रोड़ से राजवाडा तरफ भ्रमण के दौरान एक स्कूटी एमपी-09 झेडटी 8786 लावारिस खड़ी मिली, आसपास के लोगो से पूछने पर बताया गया कि यह गाड़ी काफी समय से खड़ी है, संदिग्ध स्थिति मालूम होने पर उपरोक्त वाहन के नंबर को आर जयंत शुक्ला द्वारा पीओएस मशीन से चेक करने पर उपरोक्त वाहन की चोरी की रिपोर्ट सराफा थाना में एफआईआर नंबर 0076 को होना पाया गया। आर पूरन शाक्यवार द्वारा सराफा थाने मे संपर्क कर उपरोक्त वाहन की जानकारी दी गयी और उपरोक्त वाहन के मालिक का नंबर निकाल कर आर. शेखर द्वारा वाहन स्वामी मोह. इकबाल से संपर्क कर वाहन की जानकारी ली तो वाहन स्वामी द्वारा बताया गया कि मेरा वाहन चोरी हुआ था जिसकी रिपोर्ट सराफा थाने मे की गयी थी। उपरोक्त वाहन थाना बीट सराफा के सुपुर्द किया गया। इस कार्य में वालिया थन्दार, शेखर गवली, पूरन शाक्यवार, जयंत शुक्ला का भी योगदान रहा।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 4 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



