बुधवार, 14 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

मकान अपने नाम कराने का दबाव बना रहे बेटे ने पिता को पीटा

इंदौर। गांधी नगर थाना क्षेत्र में पारिवारिक कलह का एक मामला सामने आया है, जहां एक कलयुगी बेटे ने मकान अपने नाम कराने का दबाव बनाते हुए अपने ही बुजुर्ग…

इंदौर। गांधी नगर थाना क्षेत्र में पारिवारिक कलह का एक मामला सामने आया है, जहां एक कलयुगी बेटे ने मकान अपने नाम कराने का दबाव बनाते हुए अपने ही बुजुर्ग पिता के साथ मारपीट कर दी। पीड़ित पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, यह घटना गांधी नगर थाना क्षेत्र के देवधरम टंकी के पास हुई है। फरियादी रामू पिता करतार सिंह नायक (50) निवासी ने थाने पहुंचकर अपने बेटे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। फरियादी रामू ने पुलिस को बताया कि उनका बड़ा बेटा राहुल, जो उनके साथ ही घर में रहता है, पिछले कुछ समय से लगातार उन पर यह दबाव बना रहा था कि वे मकान उसके नाम कर दें। इस पर पिता ने उसे समझाया था कि अभी मैं जिंदा हूं, मेरे मरने के बाद यह मकान अपने आप तेरा हो जाएगा। इसके साथ ही पिता ने बेटे से यह भी कहा कि उन्होंने उसकी शादी में जो खर्च किया था, वे पैसे लौटा दे ताकि वे अन्य लोगों का उधार चुका सकें। इसी बात से बेटा आक्रोशित हो गया और अपने पिता को गालियां देने लगा। जब पिता ने उसे गाली देने से मना किया, तो आरोपी राहुल ने उनके साथ थप्पड़-मुक्कों से जमकर मारपीट की।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 14 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 14 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 10