बुधवार, 14 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

स्नूकर चैंपियनशिप में जहरा कनिष्का अंतिम आठ में

इंदौर। न्यू दिगंबर पब्लिक स्कूल में आयोजित तृतीय आमंत्रण अंतरविद्यालयीन 6-रेड स्नूकर टीम एवं व्यक्तिगत चैंपियनशिप के दूसरे दिन खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। अंडर-19 बालिका वर्ग में एनडीपीएस…

स्नूकर चैंपियनशिप में जहरा कनिष्का अंतिम आठ में

इंदौर। न्यू दिगंबर पब्लिक स्कूल में आयोजित तृतीय आमंत्रण अंतरविद्यालयीन 6-रेड स्नूकर टीम एवं व्यक्तिगत चैंपियनशिप के दूसरे दिन खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए।

अंडर-19 बालिका वर्ग में एनडीपीएस की जहरा गेसवाला, कनिष्का हबलानी सहित आठ खिलाड़ियों ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। इनमें, चारु लड्ढा एवं कनक राज, अमायरा कोहली, समायरा वर्मा, सान्वी जैन और अनिका माहेश्वरी स्कूल शामिल हैं। अंडर-15 बालक वर्ग में एनडीपीएस के अतिक्ष नारंग भूमिक नाहर को 2-1 से तथा अविरल बैरागी ने अद्वैत मुंद्रा को 2- 0 से हराया। खुशाल मधवानी ने अपने ही विद्यालय के आदित्य कटारिया को 2-1 से पराजित किया। अन्य मुकाबलों में सक्षम वर्मा ने जहान राजानी को 2-0 से, अर्शबीर ने कोहली ने हिताक्ष शर्मा को 2-0 से तथा उमरगुल अंसारी ने ईशान राजदेव को 2-1 से हराया। वहीं, पर्व बंगा ने फैजान मेमन को 2-0 से पराजित किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के साथ अगले दौर के मुकाबलों को लेकर उत्साह बना हुआ है। तीसरे दिन दोनों वर्गों के क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल एवं फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 14 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 14 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 11