बुधवार, 14 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

सब्जी बेचकर लौट रहे ठेला चालक को बाइक ने उड़ाया, कई फीट उछलकर सड़क पर गिरा, मौत

जूनी इंदौर थाना क्षेत्र के जबरन कालोनी क्षेत्र में सड़क किनारे ठेला लगाकर सब्जी बेचने वाले एक व्यक्ति को तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह कई…

सब्जी बेचकर लौट रहे ठेला चालक को बाइक ने उड़ाया, कई फीट उछलकर सड़क पर गिरा, मौत

जूनी इंदौर थाना क्षेत्र के जबरन कालोनी क्षेत्र में सड़क किनारे ठेला लगाकर सब्जी बेचने वाले एक व्यक्ति को तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह कई फीट हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरे। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना जबरन कॉलोनी सोनकर धर्मशाला के पास घटी। मृतक का नाम मनीष पिता रविंद्र(42) निवासी आलापुराहै। फुफेरे भाई दीपक ने बताया कि मनीष ठेला लगाकर सब्जी बेचने का काम करते थे। घटना के समय वे जबरन कॉलोनी में किसी काम से अपने ठेले के पास गए थे। जब वे वहां से वापस लौट रहे थे, तभी सड़क किनारे एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मनीष कई फीट उछलकर दूर जा गिरे और उनके सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए इलाज शुरू किया, लेकिन देर रात उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। जूनी इंदौर थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और टक्कर मारने वाले अज्ञात बाइक चालक की तलाश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 14 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 14 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 12