बुधवार, 14 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश

पड़ोसियों के साथ गए थे दर्शन करने देवास…चोरों ने बोल दिया दो घरों पर धावा

द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के गुरु शंकर नगर में बीती रात चोरों ने दो सूने मकानों पर धावा बोल दिया। आसपास के चार पड़ोसी देवास माता दर्शन करने गए थे। रात…

पड़ोसियों के साथ गए थे दर्शन करने देवास…चोरों ने बोल दिया दो घरों पर धावा

द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के गुरु शंकर नगर में बीती रात चोरों ने दो सूने मकानों पर धावा बोल दिया। आसपास के चार पड़ोसी देवास माता दर्शन करने गए थे। रात करीब 3 बजे जब लौटे तो देखा मकान का ताला टूटा हुआ है और अन्दर सामग्री अस्त-व्यस्त है, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी।

मिली जानकारी के अनुसार घटना रात करीब 1 से 2 बजे के बीच हुई। अंकित गंधर्व ने बताया कि वे पड़ोसियों के साथ देवासा माता टेकरी दर्शन के लिए गए थे। उनके साथ पडोसी निर्मल शर्मा और अन्य भी थे। चोरों ने अंकित और निर्मल के घर पर धावा बोल दिया। मिस्त्री का काम करने वाले अंकित के घर से सोने-चांदी के आभूषण और 20 हजार रुपये नगदी चोर ले गए। वहीं दुकान पर काम करने वाले

मोहल्ले के अन्य घरों का बाहर से लगा दिया दरवाजा, आभूषण और नगदी ले उड़े

निर्मल शर्मा के घर से सोने का पेंडल और अन्य आभूषण के अलावा 1 हजार रुपये नगदी चोर ले गए। द्वारकापुरी पुलिस सूचना के बाद मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। अंकित ने बताया कि एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें युवक मोहल्ले के अन्य घरों का दरवाजा बाहर से बंद करता हुआ नजर आ रहा है। वहीं जब एक घर बाहर से बंद नहीं हुआ तो उसने कपडे से उसे बांध दिया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 14 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 14 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 12