इंदौर। शहर में अवैध मादक पदार्थों के क्रय- विक्रय पर लगाम कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत इंदौर क्राइम ब्रांच ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर चाणक्यपुरी चौराहे के पास से एक शातिर तस्कर को बोरी में 4 किलोग्राम से अधिक अवैध गांजा ले जाते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से लगभग 40 हजार रुपये कीमत का मादक पदार्थ जब्त किया गया है। आरोपी के खिलाफ क्राइम ब्रांच थाने में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर उसके सप्लायर और पूरे नेटवर्क को लेकर गहन पूछताछ की जा रही है।
पुलिस टीम चाणक्यपुरी चौराहा स्थित महर्षि गौतम उद्यान के पास सर्विस रोड पर गश्त व चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति हाथ में प्लास्टिक की बोरी लेकर जाता हुआ दिखाई दिया। पुलिस को देखते ही वह घबराकर कदम बढ़ाने लगा, जिस पर टीम ने मरीमाता चौराहे पर चलाता है फूल की दुकान, पहले भी दर्ज हैं केस त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर उसे रोक लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम सागर गौड़ निवासी थाना बाणगंगा, इंदौर बताया। जब पुलिस ने उसके पास मौजूद बोरी की तलाशी ली, तो उसमें 4.064 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। जांच में सामने आया कि आरोपी 8वीं तक पढ़ा-लिखा है और मरीमाता चौराहे पर स्वयं की फूल बेचने की दुकान संचालित करता है। दुकान की आड़ में वह मादक पदार्थों की तस्करी में भी संलिप्त था। आरोपी सागर गौड़ का पूर्व से ही आपराधिक रिकॉर्ड रहा है; उसके खिलाफ बाणगंगा और मल्हारगंज थानों में मारपीट, अड़ीब़ाजी और एनडीपीएस एक्ट के कई गंभीर मामले पहले से दर्ज हैं। क्राइम ब्रांच इंदौर ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर लिया है और अब उससे गांजे के मुख्य स्रोत, सप्लायर नेटवर्क तथा फॉरवर्ड- बैकवर्ड लिंकेज के संबंध में कड़ाई से पूछताछ की जा रही है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 2 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



