जेलरोड पर नावेल्टी मार्केट के समीप स्थित डालर मार्केट में कल शाम को मच्छर भगाने के लिए ऐसा धुआं किया कि कुछ लोगों को लगा कि आगजनी की घटना हुई है। उल्लेखनीय है कि शहर में तेज बारिश नहीं हो रही है, मच्छर की भी भरमार है। ऐसे में डालर मार्केट के व्यापारियों ने फागिंग करवाया। इस दौरान वहां मौजूद लोग घबरा गए। मार्केट के तलघर से जब धुआं उठते दिखा तो लोगों को लगा कि कहीं आगजनी की घटना हुई है, सम्भवत इसलिए धुआं हुआ है। हालांकि धुआं मच्छरों को भगाने के लिए किया गया था।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 10 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



