शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
अपराध

स्कूटर की डिक्की तोड़कर 1.60 लाख रुपये और लाइसेंस चोरी, केस दर्ज

इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र के लोटस पार्क में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। एक अज्ञात बदमाश ने पार्क के पास खड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिक्की तोड़कर उसमें…

इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र के लोटस पार्क में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। एक अज्ञात बदमाश ने पार्क के पास खड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिक्की तोड़कर उसमें रखे 1 लाख 60 हजार रुपये नगद और महत्वपूर्ण दस्तावेज पार कर दिए। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, फरियादी कैलाश पिता रामप्रसाद साहू (66)निवासी लोटस पार्क ने बाणगंगा थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। फरियादी ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी आईक्यूब स्कूटर पार्क के पास खड़ी की थी। इसी दौरान अज्ञात बदमाश ने मौका पाकर स्कूटर की डिक्की का लॉक तोड़ दिया। डिक्की के अंदर रखे 1,60,000 रुपये नगद, फरियादी और उनके बेटे विजेंद्र साहू के ड्राइविंग लाइसेंस सहित अन्य सामान चोर चुराकर रफूचक्कर हो गया। जब फरियादी गाड़ी के पास पहुंचे तो डिक्की टूटी हुई मिली और उसमें रखे पैसे व दस्तावेज गायब थे। इसके बाद पीड़ित ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। बाणगंगा थाना पुलिस ने फरियादी कैलाश साहू की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपी का सुराग जुटाया जा सके।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 24 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें