शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
Gold Silver Rate Today 27 November 2026: निचले स्तर से 2 दिन में चांदी ₹17,242 और सोना ₹7,245 चढ़ा इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू
अपराध

स्कूटर से ब्राउन शुगर की तस्करी करते दो आरोपी धराए

इंदौर। शहर में मादक पदार्थों की अवैध खरीद-फरोख्त के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अन्नपूर्णा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने केसर बाग रोड…

इंदौर। शहर में मादक पदार्थों की अवैध खरीद-फरोख्त के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अन्नपूर्णा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने केसर बाग रोड क्रासिंग के पास घेराबंदी कर स्कूटर सवार दो तस्करों को रंगे हाथों धरदबोचा। आरोपियों के कब्जे से 11 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर और तस्करी में प्रयुक्त स्कूटर जब्त किया गया है। अन्नपूर्णा पुलिस को मुखबिर से सटीक सूचना मिली थी कि दो युवक स्कूटर से अवैध मादक पदार्थ की खेप लेकर केसर बाग रोड क्षेत्र से गुजरने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने केसर बाग रोड क्रासिंग के पास रणनीतिक रूप से घेराबंदी की। संदिग्ध स्थिति में आते दिखे स्कूटर क्रमांक एमपी 09 एसएस 2101 को रोककर जब सवार युवकों की तलाशी ली गई, तो उनके पास से 11ग्राम अवैध ब्राउन शुगर बरामद हुई। पुलिस ने मौके से आरोपी अथर्व उर्फ केशु पिता मयंक यादव और सर्वेश उर्फ कृष्णा पिता सावन यादव दोनों निवासी गोया कॉलोनी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ और प्रयुक्त स्कूटर को विधिवत जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्नपूर्णा थाना पुलिस अब आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है कि वे यह ब्राउन शुगर कहां से खरीदकर लाए थे और शहर में किन-किन लोगों को इसकी सप्लाई करने जा रहे थे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 24 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें