शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
अपराध

स्कीम नं. 140 के रहवासियों ने दिया पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन

कमर्शियल दुकानों एवं फूड जोन में देर रात तक की गतिविधियों से परेशानी

आनंदवन-2, स्कीम नंबर 140 के रहवासियों के प्रतिनिधिमंडल ने महेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह से मुलाकात कर सोसाइटी परिसर में स्थित कमर्शियल दुकानों एवं फूड जोन में देर रात तक होने वाली गतिविधियों से रहवासियों को हो रही परेशानी को लेकर आवेदन दिया। रहवासियों ने बताया कि कुछ दुकानें रात करीब 3 बजे तक संचालित रहती हैं। रात 12 बजे के बाद बच्चे व अन्य लोग जन्मदिन मनाने के लिए एकत्रित होते हैं, पटाखे छोड़ते हैं और नशा भी करते हैं। इससे रहवासियों की निजी जिंदगी प्रभावित होने के साथ ही देर रात तक शोर-शराबे के कारण उनकी नींद भी पूरी नहीं हो पाती। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस कमिश्नर ने तत्काल एसीपी आशीष पटेल को कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देश के बाद एसीपी पटेल रात करीब 8 बजे तिलकनगर थाना प्रभारी मनीष लोधा के साथ आनंदवन-2 पहुंचे। उन्होंने रहवासियों एवं दुकानदार संचालकों को आमने-सामने बैठाकर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान निकाला। इस दौरान सोसाइटी अध्यक्ष गजेंद्र कदम एवं सचिव आदित्य दिसवाल भी उपस्थित रहे। पुलिस अधिकारियों ने दुकानदार संचालकों को रात 11:30 बजे तक अपना कारोबार बंद करने के निर्देश दिए। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से रहवासियों ने राहत व्यक्त करते हुए पुलिस प्रशासन का आभार माना।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 13 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें