मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

स्कायलाइन रिसोर्ट में काम करने वाली युवती को कर्मचारी ने पीटा

अलग- अलग कारणों से सूर्खियों में बने रहने वाले स्कायलाइन रिसोर्ट में कल दोपहर उस वक्त हंगामा मच गया जब रिसोर्ट में काम करने वाली एक युवती को वहीं के…

अलग- अलग कारणों से सूर्खियों में बने रहने वाले स्कायलाइन रिसोर्ट में कल दोपहर उस वक्त हंगामा मच गया जब रिसोर्ट में काम करने वाली एक युवती को वहीं के एक कर्मचारी ने अपशब्द कहते हुए पीट दिया। युवती ने युवक की शिकायत पुलिस को की है। मिली जानकारी के अनुसार स्कायलाइन रिसोर्ट में रिसेपशन पर काम करने वाली युवती की कल जब ड्याूटी खत्म हुई तो उसने शिफ्ट चेंज कर ड्याूटी पर आए अनमोल चौधरी को काम सौप दिया। इसी दौरान किसी बात पर अनमोल ने युवती को अपशब्द कहे। जब युवती ने अनमोल को टोका तो उसने उसे पीट दिया। युवती ने मामले की शिकायत तेजाजी नगर पुलिस को की है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 7 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें