मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

श्रेया बेडिया ने मिस यूनिवर्स में दी प्रस्तुति

मिस यूनिवर्स इंडिया प्रतियोगिता में देशभर से चयनित 52 फाइनलिस्ट के बीच कड़ा मुकाबला जारी है। प्रतियोगिता की शुरुआत के बाद सभी प्रतियोगी ने मंच पर अपना परिचय इंट्रो वॉक…

मिस यूनिवर्स इंडिया प्रतियोगिता में देशभर से चयनित 52 फाइनलिस्ट के बीच कड़ा मुकाबला जारी है। प्रतियोगिता की शुरुआत के बाद सभी प्रतियोगी ने मंच पर अपना परिचय इंट्रो वॉक दिया। इसी समारोह में वाइल्ड कार्ड के जरिए इंट्री करने वाली इंदौर की बेटी श्रेया बेड़िया सब पर भारी नजर आ रही है। श्रेया ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति से विशेष ध्यान आकर्षित किया। समारोह के बाद सोशल मीडिया पर उनकी वॉक के वीडियो वायरल हो गए हैं। अनेक दर्शकों ने उनकी प्रस्तुति को आत्मविश्वास, शालीनता और सहज व्यक्तित्व का संतुलित प्रदर्शन बताया। श्रेया की पहली कैटवॉक विशेष चर्चा का विषय बनी। अपनी प्रस्तुति के दौरान उन्होंने कोरियोग्राफी के माध्यम से इन्फिनिटी (8) का प्रतीक निर्मित किया, जो अनंत संभावनाओं, असीम मानव क्षमता और निरंतर आगे बढ़ने के संकल्प का प्रतीक माना जाता है।

मध्यप्रदेश शासन एवं मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित विशेष जन- जागरूकता अभियान 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' के सातवें दिवस शासकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) इंदौर द्वारा रेल यात्रियों एवं आमजन को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने हेतु रेल इतिहास के सबसे बड़े जनभागीदारी कार्यक्रमों में से एक का

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 22 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें