सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

सांस लेने में हुई तकलीफ और थम गई सांसें

फाइनेंसकर्मी युवक की संदिग्ध मौत

सांस लेने में हुई तकलीफ और थम गई सांसें

कनाडिया थाना क्षेत्र स्थित लाइट हाउस कॉलोनी में शनिवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। एक निजी फाइनेंस कंपनी में कार्यरत युवक की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई।

परिजनों के अनुसार, युवक को अचानक सांस लेने में भारी तकलीफ हुई, जिसके बाद अस्पताल ले जाते समय उसकी जान चली गई। कनाडिया पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के

पुलिस के अनुसार, मृतक नवीन लिए भेजा है।

पिता बसंतराव (34) निवासी लाइट हाउस है। परिजनों ने बताया कि नवीन एक निजी फाइनेंस कंपनी में नौकरी करता था और अपने घर में सबसे बड़ा था। शनिवार को अचानक उसे सांस लेने में परेशानी होने लगी। घबराए परिजन उसे पहले नोबेल अस्पताल ले गए और फिर एमवाय अस्पताल पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने पीछे एक छोटी बहन और भाई को छोड़ गया है। पुलिस मौत के सही कारणों की जांच कर रही है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 27 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें