शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
अपराध

शिवसेना पदाधिकारियों ने पुलिस के रवैये पर जताई आपत्ति

लगाया महिला कार्यकर्ता से भी अभद्रता का आरोप, पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की मांग

शिवसेना और युवा सेना के पदाधिकारी पुलिस के व्यवहार पर नाराजगी का इजहार करने राऊ थाना पहुंचे। शिवसेना पदाधिकारियों का कहना था कि पारिवारिक विवाद में मामला राऊ थाना तक पहुंचा था और वहां किसी सहायक निरीक्षक ने शिवसेना पदाधिकारियों से ठीक भाषा का इस्तेमाल नहीं किया। शिवसेना की महिला कार्यकर्ता प्रियंका नामदेव ने भी घटना के बीच में हस्तक्षेप किया तो उनके साथ भी पुलिस द्वारा अपशब्दों का प्रयोग किए जाने की बात शिवसेना यूबीटी के पदाधिकारियों ने बताई। शिवसेना के पदाधिकारी और कार्यकर्ता किसी पारिवारिक विवाद में पहुंचे थे। शिवसेना के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को थाना से सख्त भाषा में बाहर जाने के लिए कहा गया था। इस घटनाक्रम के बाद शिवसेना और युवा सेना के पदाधिकारी और कार्यकर्ता राऊ थाना की घटना की निष्पक्ष जांच और दोषी पुलिस कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर थाना पहुंचे और विरोध जताया। इस दौरान परमजीतसिंह मैकेन, प्रियंका नामदेव, लक्ष्मण कुमावत, राजेश तिवारी, राजेश मराठा, राहुल शुक्ला, रामचंद्र, रितिक चौधरी, रुपेश प्रजापत, सुरेंद्रसिंह ठाकुर, सुनील ठाकुर, दिनेश चौहान, रोहित पिंगले भाऊ, उमेश अखंड सहित अन्य मौजूद थे। पुलिस कर्मी पर कार्रवाई की मांग अभी भी की जा रही है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 24 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें