है। लसूड़िया थाना क्षेत्र में कार हटाने के लिए हॉर्न बजाने और बात करने गई महिला व उसके पति के साथ फॉर्च्यूनर सवार युवकों और महिला ने जमकर अभद्रता व लात- घूंसों से मारपीट कर दी। घटना की शिकायत पर लसूडिया थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी
पुलिस के अनुसार, फरियादी शिलोम जेम्स ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट उग्र हो गए और गाली-गलौज करते दर्ज कराई है। पीड़ित ने बताया कि हुए अभद्रता करने लगे। पत्नी के वह अपनी पत्नी के साथ कार से जा रहा था, तभी बॉम्बे हॉस्पिटल चौराहे पर एक फॉर्च्यूनर कार एमपी 19 झेडएल 3169 बीच सड़क पर बेतरतीब ढंग से खड़ी थी। ट्रैफिक बाधित होने पर शिलोम की पत्नी ने कार हटाने के लिए हॉर्न बजाया। हॉर्न बजाने पर जब फॉर्च्यूनर चालक ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, तो शिलोम की पत्नी खुद अपनी गाड़ी से उतरकर फॉर्च्यूनर के पास गई और कार हटाने को कहा। इस पर गाड़ी में सवार तीन युवक और एक महिला साथ बदतमीजी होती देख जब शिलोम जेम्स खुद बीच-बचाव करने पहुंचे और विरोध जताया, तो आरोपियों ने उन्हें भी घेर लिया। आरोपियों ने उनके साथ लात-घूंसों से मारपीट की और जान से मारने की धमकियां देते हुए मौके से निकल गए। बताया जा रहा है कि शिलोम जैम्स चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपी बने थे हालांकि इसके बाद उन्हें कोर्ट से जमानत मिल गई। लसूडिया पुलिस ने गाड़ी नंबर के आधार पर फॉर्च्यूनर चालक व उसमें सवार साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 22 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



