शेयर बाजार निवेशकों के लिए आज शुरुआत बेहद खराब रही। कारोबार ओपन होने के साथ ही सेंसेक्स-निफ्टी दोनों इंडेक्स क्रैश हो गए। एक ओर जहां बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा का गोता लगा गया, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी इंडेक्स में भी खुलते ही 250 अंक से ज्यादा की गिरावट आ गई। सेंसेक्स अपने पिछले बंद 76,944 की तुलना में फिसलकर 76,471 पर ओपन हुआ और फिर पलक झपकते ही बुरी तरह क्रैश होकर 76,135 के लेवल पर आ गया। इसी तरह कच्चे तेल की कीमतों में भी आग लग गई। ब्रेंट क्रूड का दाम 96 डॉलर के पार निकल गया है। ये सब अमेरिका-ईरान में फिर से बढ़ी टेंशन के बाद देखने को मिला है। डोनाल्ड ट्रंप वॉर मोड में नजर आ रहे हैं और उन्होंने होर्मुज पर कंट्रोल का दावा किया है। दूसरी ओर अमेरिका की ओर से ईरान पर ताबड़तोड़ हमले भी शुरू कर दिए गए हैं।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 2 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



