सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

शराबी भाई ने हथौड़ी से हमला कर तोड़े दांत, केस दर्ज

इंदौर। तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के दौरान शराब के नशे में पत्नी के साथ झगड़ा कर रहे बड़े भाई को जब छोटा भाई समझाने पहुंचा, तो आरोपी…

इंदौर। तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के दौरान शराब के नशे में पत्नी के साथ झगड़ा कर रहे बड़े भाई को जब छोटा भाई समझाने पहुंचा, तो आरोपी आपा खो बैठा। आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए अपने छोटे भाई पर हथौड़ी से हमला कर दिया, जिससे पीड़ित के सिर और मुंह में गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, फरियादी भैय्या उर्फ योगेश पिता कृष्णा पाटिल निवासी ग्राम माचला ने तेजाजी नगर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसका बड़ा भाई अन्ना पाटिल शराब के नशे में धुत होकर अपनी पत्नी के साथ विवाद और झगड़ा कर रहा था। घर में हो रहे कलेश को शांत कराने और बड़े भाई को समझाने की नीयत से योगेश उसके पास गया और झगड़ा न करने की बात कही। इसी बात से नाराज होकर आरोपी अन्ना पाटिल अपने छोटे भाई से ही उलझ गया और गालियां देने लगा। जब फरियादी ने गालियां देने से मना किया, तो आरोपी अन्ना ने पास में रखी हथौड़ी उठाई और योगेश पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने हथौड़ी से भाई के सिर के पिछले हिस्से और मुंह पर वार किया, जिससे उसके दांत टूट गए और गंभीर चोटें आईं। वारदात के बाद आरोपी अन्ना पाटिल ने धमकी दी कि आज के बाद अगर मेरे झगड़े के बीच में आया तो तुझे जान से खत्म कर दूंगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 30 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें