मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

शराब के पैसे नहीं देने पर मकान मालिक को धमकाया

इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में मकान मालिक और किराएदार के बीच विवाद का एक मामला सामने आया है। शराब के नशे में धुत किराएदार ने मकान मालिक के घर के…

इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में मकान मालिक और किराएदार के बीच विवाद का एक मामला सामने आया है। शराब के नशे में धुत किराएदार ने मकान मालिक के घर के बाहर जमकर हंगामा किया। जब मकान मालिक और उनके परिजनों ने गाली-गलौज करने से रोका और घर खाली करने को कहा, तो आरोपी किराएदार ने शराब पीने के लिए पैसों की अड़ीबाजी शुरू कर दी। पैसे न देने पर आरोपी ने परिवार के किसी सदस्य का मर्डर करने और घर खाली न करने की धमकी दे डाली। पीड़ित वृद्ध की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी किराएदार के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, महादेव नगर स्कीम नंबर 51 के पास निवासी 62 वर्षीय फरियादी राजेंद्र पिता विट्ठल पाटिल ने एरोड्रम थाने में उपस्थित होकर शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उनके मकान में राहुल यादव नाम का व्यक्ति किराएदार के रूप में रहता है। बीते दिन राहुल अत्यधिक शराब के नशे में धुत होकर आया और उनके घर के बाहर जोर-जोर से चिल्लाने व हंगामा करने लगा। जब राजेंद्र और उनके परिवार के सदस्यों ने उसे चिल्लाने और हंगामा करने से मना किया, तो आरोपी राहुल भड़क गया और पूरे परिवार को गालियां देने लगा। फरियादी द्वारा गाली-गलौज का विरोध करने पर आरोपी मारपीट करने पर उतारू हो गया। स्थिति बिगड़ती देख जब मकान मालिक ने उससे तुरंत मकान खाली करने को कहा, तो आरोपी ने उन्हें धमकाते हुए कहा कि शराब पीने के पैसे दो, वर्ना तुम में से किसी एक का मर्डर कर दूंगा और मकान भी खाली नहीं करूंगा, तुमसे जो बनता है कर लो।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 10 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें