मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

शराब के नशे में पति ने पत्नी को पीटा

बेटे ने बीच- बचाव किया तो दोनों को दी जान से मारने की धमकी

इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र के भवानी नगर में शराब के नशे में धुत पति ने मामूली बात पर अपनी पत्नी के साथ गाली-गलौच करते हुए हाथ-थप्पड़ों से जमकर मारपीट कर दी। जब महिला के बेटे ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया, तो आरोपी पति ने पत्नी और बेटे दोनों को जान से मारने की धमकी दे डाली। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, भवानी नगर निवासी फरियादी अयोध्या कोंडरे पति लखन कोंडरे ने बाणगंगा थाने में उपस्थित होकर शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उनका पति लखन कोंडरे अत्यधिक शराब पीने का आदी है। बीती रात वह शराब के नशे में घर पहुंचा और अकारण ही पीड़िता के साथ गाली-गलौच करने लगा। जब महिला ने पति को गालियां देने से मना किया और शांत रहने को कहा, तो आरोपी आपा खो बैठा और उसने पत्नी के साथ हाथ-थप्पड़ों से मारपीट शुरू कर दी। घर में हो रहे विवाद और मारपीट की आवाज सुनकर पीड़िता का बेटा अरुण तुरंत मौके पर पहुंचा और उसने बीच-बचाव कर मां को बचाने का प्रयास किया। इस पर आरोपी लखन और अधिक भड़क गया तथा उसने अपनी पत्नी और बेटे दोनों को जान से मारने की धमकी दे दी। विवाद के बाद पीड़िता परिजनों के साथ थाने पहुंची और आपबीती सुनाई।

स्वामी मुद्रक प्रकाशक, महेश मूंगड़ द्वारा मूंगड़ पब्लिकेशन 242-43, जवाहर मार्ग, राजमोहल्ला चौराहा, इन्दौर (म.प्र.) से मुद्रित एवं प्रकाशित।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 13 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें