शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
अपराध

शराब के नशे में धुत युवकों ने पेट्रोल पंप कर्मी को पीटा

पेट्रोल देने से मना करने पर दी जान से मारने की धमकी

इंदौर। चंदन नगर थाना क्षेत्र के रिंगरोड स्थित पेट्रोल पंप पर शराब के नशे में धुत होकर आए तीन युवकों ने पेट्रोल पंप कर्मचारी के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। मना करने पर आरोपियों ने कर्मचारी को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, फरियादी विकास पिता किशोर ओटकर निवासी लाबरिया भेरू ने चंदन नगर थाने में दर्ज शिकायत में बताया कि वह सांई प्रेम फिलिंग स्टेशन पर काम करता है। रात में दो मोटरसाइकिलों पर तीन युवक शराब के नशे में धुत होकर अपनी गाड़ियाँ लहराते हुए पेट्रोल पंप पर पहुंचे और पेट्रोल भरने को कहा। जब फरियादी ने उनसे कहा कि वे बहुत अधिक शराब पिए हुए हैं, तो तीनों युवक भड़क गए और गाली-गलौज करने लगे। फरियादी द्वारा गाली देने से मना करने पर आरोपियों ने उसके साथ हाथ-थप्पड़ों से मारपीट शुरू कर दी। विवाद होता देख जब विकास का साथी दीपेश पाल बीच-बचाव करने आया, तो आरोपियों ने उन्हें धमकी दी कि आइंदा पेट्रोल देने से मना किया तो जान से खत्म कर देंगे। पुलिस ने फरियादी विकास की रिपोर्ट पर आरोपी गोपाल गोस्वामी, गौरव मतकर दोनों निवासी बाराभाई, महू नाका और आकाश विश्वकर्मा निवासी प्रजापत नगर के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

न्यायिक मजिस्ट्रेज प्रथम श्रेणी इंदौर की अदालत में भागीदारों

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 23 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें