मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

शादी का वादा कर महिला से दुष्कर्म

इंदौर। गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक महिला को शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाने और बाद में मुकर जाने का मामला प्रकाश में आया है।…

इंदौर। गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक महिला को शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाने और बाद में मुकर जाने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी ने न सिर्फ पीड़िता को शादी का झांसा देकर उसका शोषण किया, बल्कि जब पीड़िता ने उस पर शादी करने का दबाव बनाया, तो उसने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। गांधी नगर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर नामजद आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट और धमकी देने सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में आपराधिक प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, इस मामले में क्षेत्र की एक 42 वर्षीय पीड़िता ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी शाहरुख पिता अजमेरी खान निवासी ग्राम गुरदा खेड़ी, हातोद ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया था और जल्द ही शादी करने का वादा किया था। इसी वादे और झांसे में रखकर आरोपी पिछले काफी समय से उसकी मर्जी के खिलाफ उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब पीड़िता ने आरोपी शाहरुख से अपने वादे के मुताबिक शादी करने को कहा, तो आरोपी अपनी बात से पलट गया। शादी की बात सुनते ही आरोपी आगबबूला हो गया और उसने पीड़िता के साथ गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों से उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसके साथ ही आरोपी ने पीड़िता को मुंह बंद रखने और दोबारा शादी का नाम लेने पर जान से मार डालने की धौंस भी दी। गांधीनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 17 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें