मध्य अप्रीका के कांगो देश की राजधानी किंशासा में शादी का जश्न उस समय मातम में बदल गया जब उस इमारत में आग लग गई, जहां शादी की पार्टी हो रही थी। इस आग की चपेट में आने से 22 लोगों की मौत हो गई और कई लोग बुरी तरह झुलस गए। लपटें इतनी तेजी से फैलीं कि किसी को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। आग ने पूरी इमारत को राख कर दिया। भवन के गलियारे बेहद संकरे थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 6 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



