शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
अपराध

शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, बाद में वादे से मुकरा आरोपी

इंदौर। लसूड़िया थाना क्षेत्र में एक आरोपी ने पीड़िता को अपने प्रेम जाल में फंसाकर लगातार उसके साथ संबंध बनाए, लेकिन जब युवती ने उस पर विवाह करने का दबाव…

इंदौर। लसूड़िया थाना क्षेत्र में एक आरोपी ने पीड़िता को अपने प्रेम जाल में फंसाकर लगातार उसके साथ संबंध बनाए, लेकिन जब युवती ने उस पर विवाह करने का दबाव बनाया तो उसने साफ मना कर दिया। लसूडियो थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर नामजद आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, क्षेत्र की रहने वाली 23 वर्षीय पीड़िता ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी प्रशांत निवासी वीरेंद्र नगर, भिंड ने उसे शादी करने का झांसा दिया था। इसी झूठे वादे और प्रलोभन में रखकर आरोपी पिछले काफी समय से उसकी मर्जी के खिलाफ उसका शारीरिक शोषण करता रहा। जब पीड़िता ने आरोपी प्रशांत से अपने वादे के मुताबिक शादी करने की बात कही, तो आरोपी साफ मुकर गया और उसने शादी करने से इन्कार कर दिया। खुद को ठगा सा महसूस करने के बाद पीड़िता ने कानून का दरवाजा खटखटाया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 17 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें