शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
अपराध

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म

इंदौर। भंवरकुआं थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और फिर अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़िता को शादी…

इंदौर। भंवरकुआं थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और फिर अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर लंबे समय तक दैहिक शोषण किया और खर्चे के नाम पर कई बार रुपये भी ऐंठे। शादी का दबाव बनाने पर आरोपी ब्लैकमेलिंग पर उतर आया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, 39वर्षीय पीड़िता की शिकायत पर आरोपी सोनू पिता कन्हैया यादव निवासी साईं नगर, मूसाखेड़ी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी सोनू ने उसे शादी का झांसा दिया था और अपने विश्वास में लेकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान आरोपी खर्चे के नाम पर पीड़िता से लगातार रुपये भी हासिल करता रहा। जब पीड़िता ने आरोपी पर शादी करने का दबाव बनाया, तो आरोपी सोनू ने शादी करने से साफ इंकार कर दिया। इतना ही नहीं, रिलेशनशिप के दौरान खींचे गए फोटो और वीडियो आरोपी के पास मौजूद हैं जिनके आधार पर वह पीड़िता को धमकाने लगा। आरोपी ने धमकी दी कि अगर उसने शादी के लिए दोबारा दबाव बनाया या कहीं शिकायत की, तो वह उसके आपत्तिजनक फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस की शरण लेते हुए केस दर्ज करवाया है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 14 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें