शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
अपराध

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के दो प्रकरण दर्ज

एक आरोपी ने युवती को दी जातिसूचक गालियां

इंदौर। गांधी नगर और विजयनगर थाना क्षेत्रों में युवतियों को शादी का झांसा देकर उनका शारीरिक शोषण करने के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। दोनों ही मामलों में पीड़िताएं 23 वर्ष की हैं। आरोपियों ने पहले शादी का झांसा देकर संबंध बनाए और बाद में विवाह करने से साफ इनकार कर दिया। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायतों पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 23 वर्षीय युवती ने भोपाल निवासी आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी निखिल राठौर निवासी प्रीत नगर कॉलोनी, भोपाल के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी निखिल ने उसे शादी का झांसा दिया और लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। बाद में जब पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी अपने वादे से मुकर गया और विवाह करने से इनकार कर दिया। वहीं दूसरा मामला विजयनगर थाना क्षेत्र से सामने आया है। यहां की 23 वर्षीय पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी रविशंकर निवासी कैलाश कुटी, तलावली चांदाके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी रविशंकर ने भी उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध स्थापित किए। जब पीड़िता ने शादी की बात कही तो आरोपी ने न केवल विवाह करने से साफ मना कर दिया, बल्कि पीड़िता को जातिसूचक शब्द कहते हुए अपमानित भी किया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 24 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें