शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
अपराध

शादी से इंकार करने पर प्रेमी बना कातिल

गला घोंटकर युवती की हत्या के बाद शव जलाया, आरोपी गिरफ्तार

खजराना थाना क्षेत्र स्थित तपेश्वरी बाग में 26 जुलाई को मिली महिला की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। खजराना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 48 घंटे के भीतर इस अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझा लिया है। जांच में सामने आया कि 5 साल पुराने रिश्ते के बाद युवती द्वारा शादी से इंकार करने पर उसके प्रेमी ने ही गला घोंटकर उसकी निर्मम हत्या कर दी थी। पुलिस को गुमराह करने और साक्ष्य मिटाने की नीयत से आरोपी ने हत्या के बाद शव को जलाने का प्रयास किया था। पुलिस ने आरोपी बॉयप्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है। गत 26 जुलाई को तपेश्वरी बाग खजराना में एक महिला का जला हुआ शव मिलने की सूचना पर मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई थी। शुरुआत में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा था, लेकिन एफएसएल जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस को हत्या का संदेह हुआ। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में खजराना पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। सघन पड़ताल के बाद पुलिस ने संदिग्ध के रूप में मृतिका के मित्र मयंक को चिन्हित किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए फरार आरोपी मयंक शाक्य निवासी चीनोर रोड, गुप्ता पुरा, डबरा, जिला ग्वालियर को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी मयंक स्नातक उत्तीर्ण है और इलेक्ट्रिशियन का काम करता है उसने कबूल किया कि दोनों में 5 साल से मित्रता थी। मृतिका द्वारा अचानक शादी करने से इंकार करने पर उसने आवेश में आकर युवती का गला दबाकर हत्या कर दी और घटना को हादसे या खुदकुशी का रूप देने के लिए शव को आग के हवाले कर दिया। खजराना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या व साक्ष्य छिपाने की धाराओं में केस दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 29 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें