सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

12 लाख रुपये का सरिया चोरी करने वाला सेठ धराया

बेटमा पुलिस ने सरिया चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ट्रक लेकर फरार हुआ था जिसमें 12 लाख रुपये कीमत का 21 मैट्रिक टन सरिया…

12 लाख रुपये का सरिया चोरी करने वाला सेठ धराया

बेटमा पुलिस ने सरिया चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ट्रक लेकर फरार हुआ था जिसमें 12 लाख रुपये कीमत का 21 मैट्रिक टन सरिया भरा हुआ था। मिली जानकारी के अनुसार एमकेसी कंपनी कैंप रौलाय 70 मैट्रिक टन सरिये का आर्डर दिया था। इस दौरान आरोपी शुभम सेठ कम्पनी का 21 मैट्रिक टन सरिया चोरी कर ट्रक लेकर फरार हो गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जहां पुलिस ने तलाश की और आरोपी शुभम सेठ को पकडा। पुलिस अब घटना से जुडे अन्य तथ्यों की जानकारी जुटा रही है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 11 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 11 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 10