सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

मोहल्ला मीटिंग में सुरक्षा जागरूकता

झोन-2 से संबंधित थाना क्षेत्रों में मोहल्ला मीटिंग रहवासी समिति के साथ आयोजित की गई। रहवासियों से संवाद कर सुरक्षा के प्रति पुलिस ने जागरूक किया। नौकर, हेल्पर, सुरक्षा गार्ड,…

मोहल्ला मीटिंग में सुरक्षा जागरूकता

झोन-2 से संबंधित थाना क्षेत्रों में मोहल्ला मीटिंग रहवासी समिति के साथ आयोजित की गई। रहवासियों से संवाद कर सुरक्षा के प्रति पुलिस ने जागरूक किया। नौकर, हेल्पर, सुरक्षा गार्ड, मजदूर, प्लंबर, इलेक्ट्रिशियन एवं अन्य घरेलू/सेवा प्रदाताओं का पुलिस वेरिफिकेशन कराने की अपील की गई। कॉलोनियों की टूटी बाउंड्रीवॉल दुरुस्त कराने, सुरक्षित फेंसिंग एवं सीसीटीवी कैमरे लगाने के संबंध में आवश्यक समझाइश दी गई। कॉलोनी की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सुरक्षा संबंधी ई-ऐप इंस्टॉल करने का सुझाव दिया गया। थाना परदेशीपुरा और थाना कनाड़िया की अलग- अलग क्षेत्रों में रहवासियों के साथ बैठक हुई।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 4 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें