सदर बाजार में रहने वाली शिवानी देशमुख का मोबाइल जिंसी से जाते समय कहीं गिर गया। शिवानी ने दूसरे मोबाइल से उस पर कई बार कॉल लगाया, लेकिन घंटी बजती रही और किसी ने रिसीव नहीं किया। आशंका जताई कि सड़क पर ही कहीं पड़ा होगा तो पूरे रास्ते को खंगाल लिया, लेकिन मोबाइल नहीं मिला। इसके बाद फरियादिया मल्हारगंज थाना पहुंची, तो आवेदन देने को कहा। हेड साहब महेंद्र कनेश को शिवानी ने मोबाइल गिरने की जानकारी दी। उन्होने कई बार फोन लगाए इसी बीच उन्हें मोबाइल लोकेशन सिकंदराबाद कालोनी में मिली जब वे वहां फरियादिया के साथ पहुंचे तो एक टैंकर चालक के पास मोबाइल मिल गया जो उसने लौटा दिया। 45 मिनट में पुलिस ने मोबाइल ढूंढ निकाला। शिवानी के परिजनों ने जब पुलिसकर्मी का सम्मान करना चाहा तो उन्होने कहा कि यह तो हमारा कर्तव्य है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 21 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



