सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

सावन सोमवार पर हादसों में 17 ऋाfालुओं की मौत

बिहार के लखीसराय स्थित प्रसिद्ध अशोकधाम मंदिर में सावन के तीसरे सोमवार पर आज सुबह भगदड़ मचने से 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि 7 के मारे जाने की…

बिहार के लखीसराय स्थित प्रसिद्ध अशोकधाम मंदिर में सावन के तीसरे सोमवार पर आज सुबह भगदड़ मचने से 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि 7 के मारे जाने की पुष्टि हुई है। बताया जाता है कि मृतकों में सभी महिलाएं हैं। यहां बिजली का तार गिरने और करंट फैलने की अफवाह के चलते यह भगदड़ मचने की बात कही जा रही है। एक दर्जन लोग घायल भी हुए हैं। घटना के वक्त मंदिर परिसर में भारी भीड़ जमा थी। श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए कतार में लगे हुए थे। इसी दौरान लोग घबराकर भागने लगे, जिससे भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई। कई महिलाएं भीड़ में दब गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। यह भी कहा जा रहा है कि सुबह 6:40-45 के करीब भीड़ बढ़ने से एक तरफ (खेत की तरफ) बैरिकेडिंग टूट गई, जिससे लोग एक-दूसरे के ऊपर गिर गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक करीब 100 लोगों ने जबरन घुसने की कोशिश की जिसके कारण भगदड़ मची।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 17 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें