शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
अपराध

सवा लाख की एमडी ड्रग्स के साथ सुखलिया का युवक गिरफ्तार

शहर में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त और नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत क्राइम ब्रांच इंदौर को एक और सफलता मिली है। पुलिस…

शहर में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त और नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत क्राइम ब्रांच इंदौर को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने एमआर-10 ब्रिज के पास टंट्याा मामा भील टर्मिनल के समीप घेराबंदी कर 12 ग्राम अवैध एम.डी. ड्रग्स के साथ एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है। जब्त की गई एम.डी. ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 1 लाख 20 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, क्राइम ब्रांच की टीम गश्त और पतारसी के दौरान एमआर-10 ब्रिज के नीचे टंट्याा मामा भील टर्मिनल के पास मौजूद थी। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक कंधे पर नीले रंग का पिट्ठू बैग टांगे सड़क किनारे अंधेरे में अकेला बैठा दिखाई दिया। पुलिस टीम ने जब उससे वहां बैठने का कारण पूछा, तो वह घबराकर हड़बड़ाने लगा। पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम अमित वर्मा निवासी सुखलिया बताया। तलाशी लेने पर आरोपी के बैग की बाहरी जेब से 12 ग्राम अवैध एम.डी. ड्रग्स बरामद हुआ। उक्त मादक पदार्थ के संबंध में कोई वैध दस्तावेज या लाइसेंस न होने पर पुलिस ने उसे जब्त कर लिया। थाना क्राइम ब्रांच में एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पकड़ा गया आरोपी 12 वीं तक शिक्षित है और कटलरी का काम करता है, जिसके खिलाफ पूर्व में जुआ एक्ट और मारपीट के मामले भी दर्ज हैं। पुलिस अब उससे नशे के इस नेटवर्क के बारे में पूछताछ कर रही है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 12 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें