मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

सवा लाख की ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

शहर में अवैध मादक पदार्थों की खरीद- बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सेंट्रल कोतवाली थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने…

शहर में अवैध मादक पदार्थों की खरीद- बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सेंट्रल कोतवाली थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने शास्त्री ब्रिज के नीचे से एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 12.27 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर बरामद की है। जब्त की गई ब्राउन शुगर की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 20 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेंट्रल कोतवाली थाना पुलिस को मुखबिर से सटीक सूचना मिली थी कि शास्त्री ब्रिज के नीचे एक संदिग्ध युवक अवैध मादक पदार्थ की डिलीवरी देने की फिराक में खड़ा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और घेराबंदी कर संदिग्ध को हिरासत में लिया। जब पुलिस टीम ने आरोपी की नियमानुसार तलाशी ली, तो उसके पास से 12.27 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर बरामद हुई। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम नौशाद उर्फ कल्लो पिता अब्दुल अजीज कुरैशी निवासी चंदन नगर बताया। पुलिस ने मौके से अवैध मादक पदार्थ जब्त कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया है। सेंट्रल कोतवाली थाना पुलिस अब आरोपी से कड़ाई से पूछताछ कर रही है कि वह यह ब्राउन शुगर कहां से खरीदकर लाया था और शहर में किसे सप्लाई करने जा रहा था, ताकि नशे के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।

महिला थाना पुलिस ने घरेलू हिंसा, दहेज मांगने और शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना से परेशान तीन नवविवाहिताओं की शिकायतों पर एक ही दिन में तीन अलग-अलग केस दर्ज किए हैं। पीड़िताओं ने अपने-अपने ससुराल पक्ष के सदस्यों पर दहेज की मांग, गाली-

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 4 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें