बांक ग्राम पंचायत के सरपंच सोहराब पटेल को विमानतल पर राहुल गांधी का स्वागत करना महंगा पड़ गया।
दरअसल पटेल भीड़ में गांधी का स्वागत करने खड़े थे तभी उनकी जेब कट गई और उसमें रखे 12 हजार रु. चोरी हो गए। पटेल ने इसकी जानकारी एरोड्रम पुलिस को दी और पुलिस को आवेदन भी सौंपा।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 20 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



