मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

सराफा की ज्वेलरी दुकान में लगी आग

चौपाटी खुली थी तो तुरन्त मिल गई जानकारी दूसरी दुकानें चपेट में आने से बची

मिली जानकारी के अनुसार घटना करीब 12 की है। सराफा के अंकलीकर प्लाजा (जौहरी मार्केट) स्थित फातिमा ज्वेलर्स में आग लगी थी। प्रारम्भिक सूचना के मुताबिक आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी। सूचना मिलने के बाद दमकल की टीम पहुंची। करीब 2 टैंकर पानी बहाकर आग पर काबू पाया गया। दुकान मालिक भी सूचना मिलने पर पहुंच गए। उन्होने दुकान में रखी ज्वेलरी को आग पर काबू होते ही सुरक्षित किया। हालांकि दुकान का फर्नीचर और अन्य सामग्री जलकर खाक हो गई। वहीं कुछ आभूषणों को भी नुकसान हुआ है। सराफा पुलिस ने घटना के बाद तत्काल चौपाटी भी बंद करवा दी।

तलघर में भर गया पानी

अंकलीकर प्लाजा (जौहरी मार्केट) में जिस दुकान में आगजनी की घटना हुई है, वह दुकान अपर ग्राऊण्ड पर स्थित है। ऐसे में जब फायर ब्रिगेड टीम ने पानी डाला तो पानी तलघर में उतर गया और वहां भरा गया। तलघर में भी कई दुकानें है, हालात यह बने कि तलघर में घुटने तक पानी भर गया, इसके बाद सुबह 5 बजे से मजदूरों ने बाल्टियों की मदद से पानी निकालना शुरू किया। मार्केट की बिजली सप्लाय बंद होने के कारण मोटर भी नहीं लगाई जा सकी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 2 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें