मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

संसद का मानसून सत्र शुरू ट्रंप की हुई किरकिरी! परिसीमन बिल पर सरकार-द्रमुक एक साथ

चढ़ावा चोरी और पेपर लीक पर हंगामे के आसार

संसद का मानसून सत्र आज से शुरू हो गया। इस सत्र में विपक्ष राम मंदिर में चढ़ावा चोरी और पेपर लीक मामले पर सरकार को घेरने का प्रयास करेगा। मानसून सत्र से पहले सरकार को परिसीमन बिल और महिला आरक्षण विधेयक पर द्रमुक का साथ मिलने के संकेत मिले हैं। समर्थन के बदले द्रमुक ने ऐसी मांग रखी है, जिसका आश्वासन बजट सत्र में चर्चा के दौरान गृह मंत्री अमित शाह पहले ही दे चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक द्रमुक ने सभी राज्यों में आनुपातिक आधार पर 50 फीसदी सीटें बढ़ाने की शर्त रखी है, जिस पर सरकार भी राजी दिख रही है। अगर यह गठबंधन होता है, तो मोदी सरकार संसद में दो- तिहाई के जादुई आंकड़े (363) के बेहद करीब पहुंच जाएगी। इसके अलावा, राष्ट्रगीत का अपमान करने वालों के खिलाफ कड़े प्रावधान वाला 'वंदे मातरम बिल' समेत पांच नए विधेयक भी इस सत्र में पेश होने जा रहे हैं, जिससे सदन में हंगामे के पूरे आसार हैं। न्यू जर्सी स्टेडियम में वर्ल्ड कप ट्रॉफी सेरेमनी के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लोगों की गुस्से भरी हूटिंग का सामना करना पड़ा। लोगों ने हताशा भरी आवाजों के साथ उनका वेलकम किया। जब स्पेन के कप्तान रोड्री सैकड़ों फोटोग्राफरों और कैमरों के सामने वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाने वाले थे, तब ट्रंप को फीफा चीफ ने मंच से एक किनारे किया।

विजेता स्पेन को मिले 481करोड़

स्पेन ने फीफा विश्व कप 2026 का खिताब जीतने के साथ रिकॉर्ड 5 करोड़ डॉलर (करीब 481 करोड़ रुपये) की प्रदर्शन आधारित पुरस्कार राशि भी अपने नाम कर ली। वहीं उपविजेता अर्जेंटीना को 3। 3 करोड़ डॉलर (करीब 318 करोड़ रुपये) मिले।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 20 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें