मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

संघ कार्यकर्ता पर चाकू से हमला.. पुलिस की ढिलाई पर बिफरे आरएसएस स्वयंसेवक, थाने में पढ़ा हनुमान चालीसा आरोपियों पर सख्त धाराओं में केस और गिरफ्तारी की मांग

सदर बाजार थाना क्षेत्र के गाडराखेड़ी इलाके में पड़ोसियों के बीच हो रहे विवाद में मध्यस्थता करने पहुँचे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े कार्यकर्ता धर्मेंद्र टिकलीया पर हुए चाकूबाजी के…

सदर बाजार थाना क्षेत्र के गाडराखेड़ी इलाके में पड़ोसियों के बीच हो रहे विवाद में मध्यस्थता करने पहुँचे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े कार्यकर्ता धर्मेंद्र टिकलीया पर हुए चाकूबाजी के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। वारदात में पुलिस द्वारा हल्की धाराओं में केस दर्ज करने और आरोपी की गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित संघ कार्यकर्ता आज सुबह सदर बाजार थाने पहुँचे और पुलिस की कार्यप्रणाली के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने थाने के सामने बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ किया और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सख्त धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग उठाई।

यह वारदात 12 जुलाई की रात गाडराखेड़ी क्षेत्र में घटित हुई थी। संघ से जुड़े फरियादी धर्मेंद्र टिकलीया ने पुलिस को बताया था कि वे रात में अपने घर पर मौजूद थे, तभी बाहर तेज शोर-शराबा सुनकर बाहर निकले। वहाँ उन्होंने देखा कि आरोपी रजत मिश्रा निवासी ब्रह्मबाग कॉलोनी का किसी अन्य लड़के के साथ विवाद हो रहा था। धर्मेंद्र ने पड़ोसी धर्म निभाते हुए बीच-बचाव कर विवाद शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी रजत इसी बात पर आपा खो बैठा। आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए कहा कि हमारे बीच में बोलने वाले तुम कौन होते हो और जेब से धारदार चाकू निकालकर सीधे धर्मेंद्र के पेट में घोंप दिया। पेट में चाकू लगते ही धर्मेंद्र लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े। वारदात के बाद आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देता हुआ और हथियार लहराता हुआ मौके से भाग निकला। गंभीर रूप से घायल धर्मेंद्र को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद सदर बाजार पुलिस ने आरोपी रजत मिश्रा के खिलाफ मामला तो दर्ज कर लिया, लेकिन उसमें ठोस व सख्त धाराएं न बाजार थाने का घेराव करने पहुँच गए। कार्यकर्ताओं का कहना था कि संघ कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला हुआ है, लेकिन पुलिस बेहद कमजोर धाराओं में मामला दर्ज कर खानापूर्ति कर रही है। थाने के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ कर प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि मामले में हत्या के प्रयास जैसी गंभीर धाराएं बढ़ाई जाएं और फरार आरोपी रजत मिश्रा को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाए। पुलिस अधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी और मामले में निष्पक्ष वैधानिक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 24 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें