शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
Gold Silver Rate Today 27 November 2026: निचले स्तर से 2 दिन में चांदी ₹15,030 और सोना ₹6,145 चढ़ा इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू
अपराध

समूह लोन की किश्त लेने गए रिकवरी एजेंट से मारपीट

ग्राहक के पति और दोस्त ने पीटा

इंदौर। तुकोगंज थाना क्षेत्र के रुस्तम का बगीचा इलाके में समूह लोन की किश्त वसूलने गए एक फाइनेंस रिकवरी एजेंट के साथ मारपीट की गई। किश्त के पैसे जुटाने के दौरान महिला ग्राहक के पति और उसके दोस्त ने मौके पर पहुंचकर एजेंट के साथ गाली-गलौज करते हुए हाथ-थप्पड़ों से मारपीट कर दी। तुकोगंज पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी और उसके साथी पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, पुमार्थ ग्रुप कॉलोनी मांगलिया निवासी पवन गुर्जर पिता भोलू सिंह गुर्जर, मूल निवासी- ग्राम आगरी, जिला देवास ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित ने बताया कि वह रुस्तम का बगीचा निवासी अपनी ग्राहक रोशनी से समूह लोन की किश्त की राशि लेने गया था। रोशनी ने किश्त के आधे पैसे दे दिए थे और बाकी पैसों का इंतजाम करने के लिए पवन को थोड़ा रुकने को कहा। इसी बीच रोशनी का पति विजय अपने एक साथी के साथ एक्टिवा स्कूटर से वहां पहुंचा और पवन को देखते ही अश्लील गालियां देने लगा। पवन ने जब गाली- गलौज करने से मना किया, तो दोनों आरोपियों ने एकमत होकर पवन के साथ थप्पड़- मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 4 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें