शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
अपराध

समोसे के बाकी पैसों के विवाद में चले लात-घूंसे

लसूड़िया थाना क्षेत्र के राहुल गांधी नगर में मामूली बात को लेकर पड़ोसी और उसके बेटों द्वारा एक व्यक्ति के साथ बर्बरतापूर्वक मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित…

लसूड़िया थाना क्षेत्र के राहुल गांधी नगर में मामूली बात को लेकर पड़ोसी और उसके बेटों द्वारा एक व्यक्ति के साथ बर्बरतापूर्वक मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित अपने बेटे के समोसे खरीदने के बाद कम पैसे मिलने की शिकायत लेकर पास की डेयरी पर बात करने गया था। इसी दौरान पड़ोसी अकारण विवाद करने लगा और अपने बेटों के साथ मिलकर हमला कर दिया। हमले में सिर पर नुकीली चीज से वार किए जाने के कारण पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया। फरियादी की शिकायत पर लसूड़िया थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, राहुल गांधी नगर निवासी फरियादी गोपाल पिता लखन राठौर ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। फरियादी ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा दुकान से समोसे खरीदकर घर लाया था, लेकिन दुकानदार ने उसे पैसे कम वापस दिए थे। इस पर गोपाल खुद सांवरिया दूध डेयरी पर संचालक से बात करने और बाकी पैसे मांगने गए थे। जब वे डेयरी वाले से बात कर रहे थे, तभी वहीं पास में रहने वाला आरोपी मुन्ना अचानक वहां आया और अकारण गालियां देने लगा। जब फरियादी गोपाल ने अकारण गाली-गलौज करने का विरोध किया, तो आरोपी मुन्ना भड़क गया और उसने लात-घूंसे से मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच मुन्ना के दोनों बेटे भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने भी फरियादी को घेरकर पीटना शुरू कर दिया। मारपीट के दौरान एक बेटे ने किसी धारदार व नुकीली वस्तु से गोपाल के सिर पर जोरदार वार कर दिया, जिससे उनके सिर में गहरा घाव हो गया और खून बहने लगा। चीख- पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकियां देते हुए मौके से भाग खड़े हुए।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 4 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें