शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
अपराध

सामान के पैसे मांगने पर दुकानदार से मारपीट

शराब के लिए दो हजार रुपये भी मांगे, वीडियो बनाने पर दी जान से मारने की धमकी

चंदन नगर थाना क्षेत्र में अम्बार नगर चौराहे पर एक दुकान में घुसकर दो बदमाशों द्वारा गुंडागर्दी और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोपियों ने दुकान से जबरन सामान उठाने का प्रयास किया और मना करने पर दो हजार रुपये शराब के लिए मांगने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने दुकानदार व उसके कर्मचारी की पिटाई कर दी। घटना का वीडियो बनाने पर आरोपियों ने रात में दोबारा आकर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, बालाजी धाम निवासी फरियादी नितेश पिता शांतिदास बैरागी ने चंदन नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। फरियादी की सिरपुर अम्बार नगर चौराहे पर दुकान है। नितेश ने पुलिस को बताया कि शाम करीब 5:30 बजे अम्बार नगर निवासी अरुण और ताहिर उसकी दुकान पर पहुंचे और सामान मांगने लगे। जब फरियादी ने उनसे सामान के पैसे मांगे, तो दोनों आरोपी भड़क गए और जबरन दुकान से सामान उठाने लगे। बदमाशों ने अड़ीबाजी करते हुए कहा कि हमें शराब पीना है, शराब के लिए दो हजार रुपये दो। जब नितेश ने रुपये देने से साफ मना किया, तो दोनों आरोपियों ने उसके और दुकान पर काम करने वाले कर्मचारी केदार भाई के साथ हाथ-थप्पड़ों से मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव के दौरान जब नितेश अपने मोबाइल फोन से बदमाशों की करतूत का वीडियो बनाने लगा, तो आरोपी शोर-शराबा करते हुए जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग निकले। इसके बाद रात करीब 9:30 बजे आरोपी अरुण दोबारा दुकान पर पहुंचा और फरियादी को धमकाते हुए बोला कि तूने हमारा वीडियो बनाया है, वीडियो डिलीट कर नहीं तो तुझे जान से खत्म कर दूंगा। पीड़ित दुकानदार की रिपोर्ट पर चंदन नगर थाना पुलिस ने आरोपी अरुण और ताहिर के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 12 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें